Saturday, June 3, 2017

भारतीय सिविल सेवा परीक्षा विद्यार्थियों के साथ सबसे बड़ा धोखा


मेरे बिचार से भारत जैसे देश में सिविल सेवा परीक्षा विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ा धोखा है।
अब जरा गौर करें कि कितने विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठते हैं।  उनका कितना समय इसमें लगता है।  कितने लोगों का  प्रयास सार्थक होता है।  कुल समय का कितना प्रतिशत समय सार्थक होता है। उन विद्यार्थियों पर क्या गुजरती है जो सारा प्रयास करने के बावजूद असफल  हो जाते हैं।
साथ के अभ्यर्थी जो तुलनात्मक रूप से कम  सक्षम होते हुए भी आई  ए  एस  बन जाते हैं और दूसरे जो अच्छी जानकारी रखते हुए भी पूरी  जिंदगी घुट घुट कर जीते हैं।
इन सभी पहलुओं पर ध्यान देने से ऐसा लगता है कि इस सेलेक्शन प्रक्रिया में व्यापक बदलाव की जरुरत है।




Sunday, May 7, 2017

आप पार्टी का कुकृत्य

जब से आप पार्टी का उद्भव हुआ है तभी से ऐसा लग रहा था की ये पार्टी बहुत जल्दी ही टूट जाएगी।
इस पार्टी का उद्भव केवल और केवल इस कारण हुआ कि  बीजेपी  ने कांग्रेस  को इतना कमजोर कर दिया कि कांग्रेस शून्य  पर आ गयी। जिसका लाभ सीधे तौर पर आप पार्टी को मिला। फिर इनकी प्राथमिकता  काम करने की न होकर दूसरों की बुराई करने की रही।
आज एक एक कर जो आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है उससे ये स्पष्ट दिख रहा है कि  इनके दिन लदने वाले हैं। इन्होने दूसरों की बुराई का जो कुकृत्य किया है वो इनके सर चढ़ कर बोल रहा है।